संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में चुना गया भारत, ECOSOC में दो वर्ष का होगा कार्यकाल, टीएस त्रिमूर्ति ने जताया आभार

426

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (UN Economic & Social Council) में 2022-24 की अवधि के लिए चुना गया है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति (TS Tirumurti) ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भारत को चुनने के लिए और विश्वास जताने के लिए आप सभी का आभार।

ईसीओएसओसी संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली का केंद्र है जो एक स्थायी दुनिया के लिए सामूहिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लोगों और मुद्दों को एक साथ लेकर चलता है।

त्रिमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को ECOSOC के लिए भारत में उनके विश्वास मत के लिए धन्यवाद करता हूं।’ समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 18 देशों को ईसीओएसओसी में चुना गया, जो संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और फंडों के आर्थिक एवं सामाजिक कार्यों के समन्वयक निकाय हैं। महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने विधानसभा में गुप्त मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की।