भारत में कोरोना के नए मामलो भारी गिरावट, 24 घंटों में 4,369 मरीजों की पुष्टि

204
Corona Update

देश में कोरोना के नए मामलो में गिरावट जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,369 नए मामले सामने आए, भारत में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46,347 है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.25 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 5,178 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,30,417 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 215.47 करोड़(94.55 करोड़ दूसरी डोज और 18.53 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 21,67,644 टीके लगाए गए। अब तक 88.99 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,50,468 जांच की गई।