देश में कोरोना की नै लहर का खतरा बना हुआ है. केंद्रीय मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 18,840 नए केस दर्ज हुए। जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,25,028 पहुंच गई है। बीते चौबीस घंटो में 43 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 16,104 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
लगातार बढ़ रहे मामलो के साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 पहुंच गई है , जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है। दैनिक पाजिटिविटी रेट 4.14 प्रतिशत है।