गौतम अदानी कैसे बने भारत के सबसे अमीर इंसान?

871
How Gautam Adani became the Richest man of India?

कल कुछ ऐसा हुआ कि भारत के अमीरों की लिस्ट में गौतम अदानी भारत के सबसे अमीर इंसान बन गए और उन्होंने मुकेश अम्बानी को भी पीछे छोड़ दिया.

नमस्कार मैं ख़ुशी सोनकर आज हम जानेंगे गौतम अदानी कैसे बने भारत के सबसे अमीर इंसान?

भारत में कई सालों से सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ही बने रहे है. लेकिन उनको पछाड़ते हुए बिजनेसमैन गौतम अडानी दुनिया के सबसे धनी लोगों की सूची में 10वें स्‍थान पर पहुँच कर भारत के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. दुनिया के धनी व्‍यक्तियों की सूची जारी करने वाली फोर्ब्स मैग्‍जीन की रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्‍स के ताजा अपडेट के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 90.8 बिलियन डॉलर है. शेयर बाज़ार में गिरावट आने के कारण अंबानी की बीते कुछ समय में 2 बिलियन डॉलर की संपत्ति घटी है, इसी के कारण वो दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं.

गौरतलब हो कि गौतम अडानी के बारे में पिछले कुछ साल से यह अनुमान लगाया जाता रहा है कि वे जल्दी ही मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ देंगेऔर अब ये सारे अनुमान सच हो चुके हैं.

गौतम अदानी कैसे बने भारत के सबसे अमीर इंसान ?

गौतम अडानी की कुल संपत्ति आज 90.8 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी अडानी ग्रुप के चैयरमैन हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में 5 लाख से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। उन्होंने 1978 में मुंबई में अपनी पहली कंपनी शुरू की, लेकिन 1981 में वो वापस गुजरात लौट गए। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर प्लास्टिक की फैक्ट्री लगाई । साल 1988 में उन्होंने 5 लाख रुपए का निवेश कर कमोडिटी और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार शुरू किया। इस कंपनी का नाम उन्होंने अडानी एंटरप्राइजेज रखा। साल 1994 में उन्होंने अपनी कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग की।

अडानी ग्रुप आज देश की बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। अडानी पोर्ट्स देश की सबसे बड़ी बंदरगाह मैनेजमेंट कंपनी है। इसके अलावा देश के 7 हवाईअड्डों के मैनेंजमेंट अडानी ग्रुप के पास है। इसके अलावा तेल और फूड products बनाने वाली Fortune कंपनी अडानी समूह का हिस्सा है।

इसके अलावा ग्रीन एनर्जी और गैस डिस्ट्रीब्यूशन ,इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भी इनका बड़ा नाम है। अडानी समूह की 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। अडानी समूह की सातवीं कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी,अडानी पोर्ट, अडानी total गैस और ट्रांसमिशन इनके बड़े नाम हैं।

अब देखना यह होगा की शेयर बाज़ार में आई गिरावट की वजह से भारतीय अमीरों में नंबर 1 बने गौतम अदानी, क्या मार्किट में तेज़ी आने के बाद भी मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ पायेंगे या नहीं.