HAPPY BIRTHDAY ANIL KAPOOR – 64 साल के हुए अनिल कपूर, आज मना रहे है अपना जन्मदिन

238

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानि अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, उन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल है कि वो उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गए हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। सेहत के मामले में तो वो युवा अभिनेताओं को भी मात दे देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए वो जमकर मेहनत भी करते हैं।

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा मूवीज में काम किया है। इसके साथ ही वो हॉलीवुड और टीवी सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की मूवी ‘हमारे तुम्हारे’ (1979) में छोटा-सा रोल निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1980 में तेलुगु मूवी से डेब्यू किया। फिर कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद वो यश चोपड़ा की मशाल और फिर तेजाब व बेटा जैसी मूवीज में नज़र आए।

अनिल कपूर ने मेरी जंग, युद्ध, कर्मा, जांबाज, मिस्टर इंडिया, घर हो तो ऐसा, विरासत, ताल, पुकार, नो एंट्री, दिल धड़कने दो और वेलकम जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी हॉलीवुड मूवी स्लमडॉग मिलिनेयर को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके साथ ही वो 24 नाम के शो में भी काम कर चुके हैं।

‘एके वर्सेज एके’ के सीन पर एयरफोर्स की आपत्ति के बाद अनिल कपूर ने मांगी माफी

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही AK vs AK ओटीटी मूवी में दिखाई देंगे। वो ‘जुग जुग जियो’ की भी शूटिंग कर रहे हैं।