Happy Anniversary Kareena & Saif: एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली ख़ान की शादी को आज आठ साल पूरे हो गए

461

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली ख़ान की शादी को आज आठ साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने एक लंबे अफेयर के बाद साल 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है तैमूर। करीना और सैफ इंडस्ट्री के सबसे कूल और लविंग कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नज़र आते हैं। शादी के 8 साल बाद भी दोनों की कैमिस्ट्री काफी लाजवाब है। लेकिन क्या आप जानते हैं सैफ से शादी करने के लिए करीना ने अपने घरवालों को घर से भागने की धमकी तक दे डाली थी।

करीना ने ऐसा इसलिए नहीं किया था, क्योंकि उनके पैरेंट्स शादी के लिए राज़ी नहीं थे। उनके माता-पिता तो शादी के लिए राज़ी थे, लेकिन मसला कुछ और था। दरअसल, करीना ने पिता रणधीर कपूर और मां बबिता को बताया था कि वह मीडिया की चकाचौंध से दूर चुपचाप शादी करना चाहती हैं। लेकिन रणधीर और बबिता इस बात के लिए राज़ी नहीं थे। तब करीना ने उन्हें भागने की धमकी दी थी।