दुनियाभर में 5.67 करोड़ पार हुए कोरोना संक्रमित, अमेरिका में बिस्तरों की हुई कमी

371

दुनिया में जहां कुल संक्रमितों की संख्या 5.67 करोड़ के पार हो चुकी है, वहीं मृतकों की तादाद भी 13.57 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच, अमेरिका में हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। यहां अस्पतालों में बिस्तरों की कमी भी देखी जा रही है। हालात को देखते हुए न्यूयॉर्क राज्य में स्कूलों को बंद करने पर विचार किया जा रहा है।

अमेरिका में मृतक संख्या 2.56 लाख पार हो चुकी है। जबकि न्यूयॉर्क में लगातार संक्रमित बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि राज्य के स्कूल बंद करने पर विचार जारी है। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कुछ राज्यों में हालात अब काबू से बाहर होते जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 77 हजार हजार लोग फिलहाल अस्पतालों में हैं। नेवादा और मिशिगन जैसे राज्यों में हालात और भी खराब है। नेवादा के रेनो शहर के अस्पताल में मरीज इतने बढ़ गए हैं कि कार पार्किंग में वॉर्ड बनाना पड़ा। यहां स्टाफ इतने मरीजों को संभाल भी नहीं पा रहा है।

जापान में रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2,179 नए मामलों की सूचना दी है। जापान में पहले एक दिन 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों की तुलना के मुकाबले 14 नवंबर को यह आंकड़ा 1,723 था।

अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोना से कम से कम अब तक 20 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंकड़ों पर चिंता जताते हुए एक बार फिर से संक्रमण के मामलों में उछाल आने की चेतावनी दी है। देश के महाद्वीप में भी कोरोना से 48 हजार से अधिक मौतें हुई हैं।