महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- OYO Rooms में लड़किया हनुमान आरती करने नहीं जाती..

183

कैथल के RKSD कॉलेज में कानून और साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं।

OYO Rooms में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती

दरअसल इस दौरान उन्‍होंने आए द‍िन प्‍यार के नाम पर शारीर‍िक शोषण की घटनाओं पर सख्‍त लहजे में कहा क‍ि OYO Rooms में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्‍याल रखना चाह‍िए क‍ि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।