रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर गाथा प्रतियोगिता के 25 विजेताओं को किया सम्मानित

212
Veer Gatha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में ‘वीर गाथा’ प्रतियोगिता (सुपर-25) के 25 विजेताओं को सम्मानित किया। वीर गाथा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में शुरू की गई अनूठी परियोजनाओं में से एक थी। सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों और बलिदानों के बारे में बच्चों को प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया।

21 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2021 के बीच आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में 4,788 स्कूलों के 8.04 लाख से अधिक छात्रों को निबंध, कविता, चित्र और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेरणादायक कहानियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कई दौर के मूल्यांकन के बाद, 25 छात्रों का चयन किया गया और उन्हें ‘सुपर-25’ घोषित किया गया।