GATE 2022 के परिणाम हुए घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर देखे नतीजे

190
GATE 2022 scorecard

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर द्वारा GATE 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और स्कोर चेक कर सकते हैं।

बता दें, गेट 2022 स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध है। इस साल आईआईटी खड़गपुर ने 5, 6 फरवरी और 12,13 फरवरी को गेट 2022 परीक्षा आयोजित की।

सूचना बुलेटिन के अनुसार, गेट 2022 स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध है। इस अवधि के बाद GATE 2022 स्कोर के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होगी।

“परिणामों की घोषणा के बाद, योग्य उम्मीदवारों के GATE 2022 स्कोरकार्ड GATE 2022 वेबसाइट से 21 मार्च 2022 से 31 मई 2022 के बीच स्कोरकार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड की जरूरत है वह 21 मार्च 2022 से 31 मई 2022
तक फ्री में अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, 31 मई 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक स्कोर कार्ड की सॉफ्ट कॉपी के लिए 500 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। गेट स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है।

  • डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

GATE 2022 results: ऐसे देखें परिणाम

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- “GATE 2022 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपनी ब्रांच दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आपका GATE 2022 परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।