फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया ऐलान

311

धर्मनिरपेक्ष कानूनों का समर्थन किए जाने के खिलाफ दुनियाभर में विरोध का सामना कर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए उन्होंने फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार शाम को देश के नाम अपने एक संबोधन में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए फ्रांस में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने बुधवार को देश को एक टेलीविज़न संबोधन में कहा कि यह वायरस तेज गति से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पड़ोसियों की तरह, हम एक ही बिंदु पर हैं और कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहे हैं, जो निस्संदेह पहले की तुलना में कठिन और अधिक घातक होगा।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रपति ने देश में राष्ट्रीय लॉकडाउन का आदेश दिया है। यह ठीक वैसा ही है जैसे कि मार्च के मध्य में जब महामारी की पहली लहर में कई देश इसकी चपेट में आए थे। मैक्रों ने कहा कि नए लॉकडाउन के लिए केवल अधिकृत आउट-ऑफ-होम यात्राएं वह भी काम पर जाने के लिए, चिकित्सा नियुक्ति के लिए, सहायता प्रदान करने, खरीदारी करने या हवा लेने के लिए अनुमति होगी।