उत्तर प्रदेश: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला लखनऊ, मुख्तार अंसारी के करीबी अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या

405

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गयी। लखनऊ के विभूतिखंड, जो की एक पॉश इलाका वहां इस ताबड़तोड़ फायरिंग को अंजाम दिया गया है। फायरिंग में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या हो गयी है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी था। इस फायरिंग में अजीत का एक साथी घायल है और अस्पताल में भर्ती है इस हत्या की वजह गैंगवार बताई जा रही है।

घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया है की विभूतिखंड के कठौता में 25-30 राउंड फायरिंग की गयी। उन्होंने बताया की अजीत सिंह पर 12 से अधिक केस दर्ज थे और फायरिंग में उसका एक साथी मोहर सिंह घायल है।