आज संसद में पेश होगाआर्थिक सर्व, दोपहर 02:30 बजे मुख्य आर्थिक सलाहकार की प्रेस कांफ्रेंस

248
Nirmala Sitharaman jammu and Kashmir visit

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के बजट सत्र के दौरान केंद्रीय बजट पेश किए जाने से दो दिन पहले आज यानी शुक्रवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश करेंगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन संसद में वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की प्रस्तुति के बाद दिल्ली में आज दोपहर 2.30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

आर्थिक सर्वेक्षण बजट सत्र के पहले दिन पेश किया जाएगा। इसमें देश की इकोनॉमी के ब्रॉड प्रोस्पेक्ट, राजकोष, महंगाई दर और सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से सारी जानकारी रहती है। आर्थिक सर्वेक्षण देश की इकोनॉमी की स्थिति को समझने के लिए जरूरी दस्तावेज है।

सर्वेक्षण में आर्थिक विकास का पूर्वानुमान भी शामिल होता है, इसके अलावा अर्थव्यवस्था में तेजी रहेगी या मंदी, ये बातें भी शामिल होती हैं।

बता दें कि केंद्रीय बजट 2021 का सीधा प्रसारण लोकसभा टीवी पर होगा। बजट सत्र आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा संसद के दो सदनों के संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ शुरू होगा। सत्र का पहला भाग 15 फरवरी तक जारी रहेगा। सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा। राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा शाम 4 बजे से 9 बजे शून्यकाल और प्रश्नकाल के साथ कार्य करेगी। संसद सदस्य बजट सत्र की शुरुआत से पहले COVID-19 के लिए RT-PCR टेस्ट कराएंगे।

कौन हैं मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन हैं। के सुब्रमण्यम 2018 में सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वे हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर के पद पर रह चुके हैं। वे शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्तीय अर्थशास्त्र में पीएचडी कर चुके हैं। आईएसबी की वेबसाइट के अनुसार, सुब्रमण्यम की कारपोरेट कामकाज, बैंकिंग और आर्थिक नीति जैसे विषयों पर अच्छी जानकारी है।