कृषि कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है, इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने वाले पांच लोग गिरफ्तार

304

केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठेंगे। वहीं कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का आह्वान किया है।

कर्नाटक के राज्य रायथा संघ, हसीरू सेने और अन्य संगठनों ने बंगलूरू में सर पुत्तन्ना चेट्टी टाउन हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।