Election 2022 : केजरीवाल के प्रचार पर चुनाव आयोग का नोटिस -पांच से ज्यादा लोगों के साथ प्रचार करने का लगाया आरोप

360
PUNJAB ELECTION 2022

खरड़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह को पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। सिंह पर पांच से ज्यादा लोगों के साथ प्रचार करने का आरोप है। खरड़ के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी आम आदमी पार्टी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का नोटिस दिया है। पार्टी को 24 घंटे में जवाब देना होगा। बुधवार को आप के चीफ अरविंद केजरीवाल ने खरड़ में सिंह के साथ घर-घर जाकर प्रचार किया था।

पंजाब में किसानों ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
22 किसान संगठनों की संयुक्त पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मोर्चा के प्रधान व वरिष्ठ किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें समराला से चुनाव मैदान में उतारा गया है।