Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली इंडोनेशिया की धरती, सुनामी को लेकर जारी किया गया अलर्ट..

104
Earthquake

इंडोनेशिया में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गयी। जानकारी के मुताबिक , 7.3 की तीव्रता से आया ये भूकंप सुमात्रा द्वीप में आया है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा इंडोनेशिया में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। अलर्ट जारी होने के साथ ही अधिकारियो ने प्रभावित इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

दो घंटे के लिए जारी किया गया सुनामी अलर्ट

जियोफिजिक्स एजेंसी के मुताबिक, प्रभावित इलाके में करीबन दो घण्टे के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके साथ ही इलाके को खाली भी करा लिया गया है। अलर्ट से पूर्व इंडोनेशिया में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किये गए है। 23 अप्रैल को भी इंडोनेशिया के केपुलुआन में तड़के ही भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। हलांकि ये झटके उतनी तेज नहीं थे।