द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत विपक्ष ने दी बधाई

298
droupadi murmu -pm modi
droupadi murmu -pm modi

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को व्यापक अंतर से हराकर भारत के अगले राष्ट्रपति बनने का चुनाव जीत लिया है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी और देश की 15वी राष्ट्रपति होंगी.

राष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.पीएम मोदी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.

वहीँ विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने भी ट्वीट करके द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी उन्होंने लिखा ‘ श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15th राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं।’