देवबंद : बूथ के अंदर आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी घायल..

134

यूपी की 199 नगर पालिका सीटों पर मतगणना जारी है। राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार, नगर पालिका सीटों में 120 सीटों पर भाजपा-सपा का सीधा मुकाबला है। सहारनपुर के देवबंद में वोटों की गिनती के दौरान बूथ के अंदर बड़ा बवाल हो गया। इस विवाद में 1 पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गाय, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई

मिली जानकारी के मुताबिक, देवबंद में मतगणना के दौरान बूथ के अंदर मामूली सी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई। मामले को शांत कराने पहुंचा एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। विवाद को बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज करके भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। जिसके बाद एक बार फिर वोटों की गिनती शुरू की जा सकी। SP देहात सागर जैन ने कहा कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की मदद से आरोपियों की पहचान कली जा रही है, जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।