वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली – 84 घाटों पर जलाये गए 10 लाख दिए

216
Dev Deepawali
Dev Deepawali

सोमवार को महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली का आयोजन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ किया गया और गंगा किनारे 84 घाटों पर 10 लाख दीपक जलाए गये। काशी के निवासियों की सहायता शहर में करीब 11 लाख दीपक जलाये गए। वैसे तो देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा की शाम को मनाई जाती है, लेकिन कल चंद्र ग्रहण की वजह से आज ही मनाई गई।

जिला प्रशासन के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से गंगा नदी के किनारे के 84 घाटों पर 10 लाख दीये जलाए गए, वहीं जनसहभागिता से लगभग 11 लाख दीये जलाए गए। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित 84 घाटों पर करीब आठ लाख दीये जलाए गए हैं। साथ ही पूर्वी तट को भी करीब दो लाख दीयों से रोशन किया गया। वहीं शहर वासियों ने पूरे शहर को लगभग 11 लाख दीयों से सजाया है। शहर के मंदिरों, तालाबों और अन्य जगहों को शहरवासियों ने दीयों से जगमग किया गया।