भारत में कोरोना संकट के बीच डेंगू ने बरपाया कहर – अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत, प्रशासन बेहाल

    335

    भारत में कोरोना के साथ-साथ डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। देश के कई राज्यों में डेंगू के मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हर दिन अस्पतालों में डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं।  गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में डेंगू के मरीज मिले हैं। साथ ही सैकड़ों मरीजों की मौत हो गई है। राज्यों में कोरोना संकट के बीच डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभागों के हाथ पैर फुलने लगे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं कि हालात पर कैसे काबू पाया जाए। हालांकि, राज्य सरकार फिलहाल हालत नियंत्रण में होने की बात कह रही है। डेंगू का  सबसे ज्यादा  कहर उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। यहां पर यूपी में डेंगू और वायरल बुखार से अब तक 100 से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा फिरोजाबाद में लोगों की मौत हुई है। यहां पर डेंगू से अभी तक 75 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, दिल्ली में भी डेंगू सिर उठाना शुरू कर दिया है।