भारत में लगातार Corona के नए मामलो में उछाल देखने को मिल रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,741 नए मामले दर्ज हुए है , जिसके बाद भारत में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 26,976 हो गयी है। बीते 24 घंटों में 2,513 लोग स्वास्थ्य हुए और वायरस से 7 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है।
भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,26,33,365 पहुंच गई है। देश में अब तक महामारी से कुल मौते 5,24,708 हुई है।