भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3712 नए मामले समाने आए, इस दौरान 5 लोगों ने अपनी जान गवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक महामारी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 5,24,641 पहुंच गई है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 1123 मरीज़ो की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दे अभी सबसे ज़्यादा case फिर से महाराष्ट्र राष्ट्र से आने लगे हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1,081 नए मामले सामने आए थे। गत 24 फरवरी के बाद महाराष्ट्र में मिले एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। महानगर मुंबई में लगभग चार महीने बाद सबसे ज्यादा 739 मामले सामने आए हैं। मुंबई में संक्रमण दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है।