COVID19 के नए मामलो में गिरावट दर्ज, पिछले 24 घंटों में 16,866 नए मामले आये सामने

269
Corona Update Today

कोरोना के नए मामलो में आज गिरावट दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16,866 नए मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,50,877 पहुंच गई है। देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की दर 0.34 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 7.03 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 18,148 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,32,28,670 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.46 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 202.17 करोड़(92.99 करोड़ दूसरी डोज और 7.30 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 16,82,390 टीके लगाए गए। अब तक 87.27 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,39,751 जांच की गई।