कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो ने बढ़ाई टेंशन, बीते चौबीस घंटो में 56 लोगों की गई जान

641
Corona Update

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो ने टेंशन बढ़ा दी है, देश में पिछले 24 घंटों में 20,044 नए मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,40,760 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.32 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.80 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 18,301 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,30,63,651 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.48 प्रतिशत है। अब तक 86.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,17,895 जांच की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199.71 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।