भारत में कोविड के 20,557 नए मामले आये सामने, 44 लोगो की हुई मौत

788
daily corona update
daily corona update

देश में कोरोना के नए मामलो आज फिर इजाफा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में 20,557 नए मामले सामने आए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या इस वक्त 1,46,323 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.18 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 20,742 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,32,86,787 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.47 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 203.21 करोड़(93.13 करोड़ दूसरी डोज और 8.16 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 42,20,625 टीके लगाए गए। अब तक 87.40 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 42,20,625 जांच की गई।