कोरोना के नए मामलो में इजाफा, बीते 24 घंटों में 18,313 केस दर्ज , 57 मरीजों की हुई मौत

351
Corona Update
Corona Update

देश में कोरोना के नए मामलो आज फिर इजाफा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में 18,313 नए मामले सामने आए। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या इस वक्त 1,45,026 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.31 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 20,742 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,32,67,571 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.47 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 202.79 करोड़(93.08 करोड़ दूसरी डोज और 7.81 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 27,37,235 टीके लगाए गए। अब तक 87.36 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,25,337 जांच की गई।