Covid 19: देश में कोरोना के 18,738 नए केस दर्ज, 40 लोगों की मौत

343
Corona

भारत में COVID19 के मामलो में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश संक्रमण के 18,738 नए केस मिले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों 18,558 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,34,84,110 है। मंत्रालय के अनुसार भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,34,933 है।

सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.50 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 206.21 करोड़ लोगो का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक 87.79 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 3,72,910 जांच की गई।