देश में कोरोना के नए मामलो में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 13,615 मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,31,043 पहुंच गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.30 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.23 फीसदी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 13,265 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,29,96,427 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.50 प्रतिशत है। अब तक 86.73 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,21,292 जांच की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।