भारत में नहीं लग रहा कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक – बीते चौबीस घंटो में 17,070 नए मामले दर्ज

170
india corona update today hindi
india corona update today hindi

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 17,070 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,07,189 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते चौबीस घंटों में 14,413 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,28,36,906 है।

भारत में दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.40 प्रतिशत है, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.55 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश अब तक कुल 86.28 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 5,02,150 जांच की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.74 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.59 फीसदी है।