कोरोना की चौथी लहर की आहट! देश के 29 जिलों में कोरोना बेकाबू- 24 घंटे में मिले 1088 संक्रमित

516
corona update today
corona update today

देश में कोरोना केस धीरे-धीर फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये रोजाना 700-800 के बीच आ रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में ये फिर बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1088 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित बढ़कर 4,30,38,016 हो गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 10,870 हो गए। 26 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल 5,21,736 मौतें हो चुकी हैं।

केरल के 14 जिले, मिजोरम के सात जिलों में हालात खराब
केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। मतलब अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। इसके अलावा मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।