कोरोना के नए मामलो में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 8,586 संक्रमित मिले

207
Corona

कोरोना के नए मामलो में गिरावट दर्ज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 8,586 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.19 प्रतिशत है। जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 96,506 हो गई है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.19 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.22 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 9,680 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,37,33,624 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.59 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 210.31 करोड़(94.02 करोड़ दूसरी डोज और 14.07 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 29,25,342 टीके लगाए गए। अब तक 88.31 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,91,281 जांच की गई।