‘कर्नाटक की संप्रभुता’ सोनिया गांधी के बयान पर घमासान, BJP ने की चुनाव आयोग से शिकायत..

84
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi

आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और सभी पार्टियां जमकर बयानबाजी कर रही है। इसी क्रम में सोनिया गांधी के हुबली में दिए एक भाषण में संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल करने पर बवाल मच गया है। भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। इस मामले को लेकर दिल्ली में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिले है।

कांग्रेस का घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा

इस बीच केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सोनिया गांधी ने जानबूझकर संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और इसलिए वे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस राष्ट्र विरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करेगा।केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने भी सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। भाजपा सांसद ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि हुबली में दिए एक भाषण में सोनिया गांधी ने कर्नाटक की संप्रभुता के बारे में बात की थी। जबकि संप्रभुता शब्द केवल देश के लिए उपयोग किया जाता हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।