यूपी में बारिश का सिलसिला जारी , मौसम विभाग ने 25 से ज्यादा जिलों में जारी किया अलर्ट..

104

बीते रविवार से यूपी में मौसम ने करवट ली है। जिसके साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत की साँस ली है। राजधानी के साथ – साथ कानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से तापमान में भी 11 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी है। वही मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश को लेकर प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई अन्य जिलों में गिरावट देखने को मिली

इसकी जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, ”दक्षिण पश्चिम भाग में चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा और अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिम हवाओं के समागम से प्रदेश में छह मई तक मौसम के तेवर नरम रहेंगे।” आपको बता दें कि , प्रदेश में हुई बारिश की वजह से तापमान में 30 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी है। इनमें सबसे अधिक गिरावट लखीमपुर खीरी में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, रविवार को पारा 28 डिग्री पहुंच गया। कानपुर का पारा 34 डिग्री से 28.5 डिग्री, गोरखपुर का 37 से 27.9 डिग्री तक पहुंचा। इसी प्रकार प्रदेश के कई अन्य जिलों में गिरावट देखने को मिली है।