महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई है, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे 8 साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा, भारत में आज डेमोक्रेसी नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज भारत में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही चल रही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें लोकसभा और राजयसभा में बहस नहीं करने दी जा रही।