कांग्रेस पार्टी ने जारी की अपने स्टार प्रचारको की सूची, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल

332
Congress star campaigners list
Congress star campaigners list

भाजपा और सपा स्टार प्रचारको की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।