पंजाब में भाजपा-अमरिंदर गठबंधन की सीटे तय, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की

617
BJP president JP nadda
BJP president JP nadda

पंजाब में भाजपा-अमरिंदर गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 65 और पीएलसी 37 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंगसा की पार्टी संयुक्त अकाली पार्टी के उम्मीदवार उतरेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस करके गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा का मुद्दा बहुत अहम है। यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का चुनाव है। पंजाब में एनडीए गठबंधन चुनाव जीतता है तो हम पंजाब में चल रहे माफियाराज को खत्म करेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रेस वार्ता में कहा ‘पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं.’

उन्होंने कहा ‘हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मज़बूत रहना और वहां एक मज़बूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है.’