बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

    270

    बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण में से जाने माने संगीतकार श्रवण राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मृत्यु की जानकारी खुद उनके बेटे संजीव राठौर ने दी है। श्रवण बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के एसएल राहेजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं गुरुवार को उन्होंने कोरोना से जंग लड़ते हुए अस्पताल में आखिरी सांस ली।

    हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

    डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर श्रवण राठौर के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने लिखा- ‘बहुत-बहुत दुखद… मुझे अभी पता चला कि महान म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण हम सबको छोड़ कर चले गए… कोविड को कारण… मेरे बहुत प्रिय दोस्त और सहकर्मी थे। मैंने उनके साथ महाराज में कान किया, उन्होंने हमेशा महान धुनें दीं… उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। RIP’