जैक मा की कंपनी अलीबाबा के खिलााफ चीन ने लगया 2.78 अरब डॉलर का जुर्माना, लगाया यह आरोप

242

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अरबपति जैक मा के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। कई तरह की पाबंदियां लगाने के बाद अब चीनी सरकार ने जैक मा की कंपनी अलीबाबा के खिलाफ एकाधिकार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चीन ने दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप पर 2.78 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसे अलीबाबा के खिलााफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, चीनी नियामकों का कहना है कि अलीबाबा ग्रुप ने  एकाधिकार विरोधी नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही बाजार में अपनी साख का दुरुपयोग भी किया है। इसलिए कंपनी के खिलाफ 2.75 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की यह राशि 2019 में अलीबाबा द्वारा कमाए गए राजस्व के लगभग 4 फीसदी के बराबर है। बता दें कि जैक मा ने पिछले साल सरकार की नीतियों की आलोचना की थी, तभी से वे चीनी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। 

छह माह तक लापाता रहे जैक मा
जैक मा ने अक्तूबर,2020 में किसी मुद्दे पर चीनी सरकार की आलोचना की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद से ही जैक मा की कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। जैक मा के बारे में रहस्य तब गहरा गया था, जब वे अपने टैलेंट शो ‘अफ्रीका के बिजनेस हीरो’ के फाइनल एपिसोड में भी नहीं दिखाई दिए। मा की जगह इस एपिसोड में अलीबाबा के एक अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद दुनिया भर में जैकमा के लापता होने की चर्चा की गई।