चीन-अमेरिका के बीच तनातनी जारी, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान का किया दौरा

218
taiwan-usa
taiwan-usa

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से ताइवान की राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद चीन आगबबूला हो गया है। चीन ने इस बार फिर से धमकी देते हुए कहा है कि वह ताइवान के आसपास के क्षेत्र में और अधिक सैन्य अभ्यास करेगा। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान के दौरे पर गई थीं। चीन इस दौरे का लगातार विरोध कर रहा था।

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा, हमारी सरकार व सेना चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार प्रतिक्रिया देने को तैयार है। मैं विश्व बिरादरी से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करती हूं।

बता दें कि इससे पहले चीन ने पांच अगस्त को भी युद्ध अभ्यास किया था। चीन ने इस दौरान 68 एयरक्राफट, 13 जहाज ताइवान के सीमा के पास समुद्र के चारों तरफ उड़ाए। वहीं चीन की इस तानाशाही से ताइवान भी भड़क गया और जलसंधि के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। इसके अलावा चीनी ईस्टर्न थिएटर कमांड ने मिसाइलों के नए संस्करणों की लांचिंग करते हुए ताइवान स्ट्रेट में अज्ञात लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का दावा किया । इनमें ताइवान पर प्रशांत क्षेत्र में दागे गए प्रोजेक्टाइल शामिल थे। चीनी सैन्याभ्यास के दूसरे दिन चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायुक्षेत्र में भी घुसे, जिनमें 20 जंगी विमान और 10 युद्धपोतों ने ताइवानी स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार कर लिया।