केंद्र सरकार ने 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल को किया ब्लॉक

219
Centre blocks 8 YouTube channels for spreading fake news

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आठ YouTube समाचार चैनलों और एक फेसबुक अकाउंट को “भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने” के चलते ब्लॉक कर दिया है। आठ यूट्यूब चैनलों में एक पाकिस्तान का चैनल भी मौजूद है। ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी और उन्हें 85 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा सब्सक्राइब किया गया था।

इनमें से कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री (कंटेंट) का उद्देश्य भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाना था। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए थे। ऐसे उदाहरणों में भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को गिराने का आदेश दिया; भारत सरकार ने धार्मिक त्योहारों के उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया; भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा आदि जैसी फर्जी खबरें शामिल हैं। इस तरह के कंटेंट से सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकने की आशंका थी।