जनता का विश्वास जीतकर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: धर्मपाल सिंह..

104

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीतकर और आर्शीवाद लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनहित योजनाओं व सरकार के एतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा लड़ेगी चुनाव लड़ेगी। सोमवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करते हुए चुनाव लड़ना है और जीतना है।

भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं, आधुनिक नगरीय व्यवस्था और सुशासन को लेकर हर घर तक पहुंचना है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मजबूत बूथ संरचना से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के साथ प्रत्येक वार्ड़ में कमल खिलेगा। धर्मपाल सिंह अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।