यूपी में रात 8 बजे के बाद नहीं चलेंगी बस – UPSRTC ने लिया फैसला

250
Uttar Pradesh
Buses

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की ओर से रात आठ बजे से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। जो बसें जहां पर रहेंगी वहां सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दी जाएंगी। हालांकि इससे यात्रियों को परेशानी होगी लेकिन यूपीएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कोहरे से सड़क हादसे हो रहे हैं जिनमें लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसे में यूपीएसआरटीसी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में किसी भी डिपों से रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अगले दिन सुबह आठ बजे के बाद ही बसों का संचालन होगा।

यूपीएसआरटीसी के गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि जलवा एकदम मंगलवार की दोपहर मुख्यालय की ओर से कोहरे के चलते रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन बंद करने का आदेश दिया गया। रात आठ बजे के बाद बसें रास्ते में नजदीक के डिपो या अनुबंधित होटल/ढ़ाबे पर बसों को रोक दिया जाएगा।