भाजपा के गालिबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी को मिली ज़मानत, सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का लगा था आरोप

196
shrikant tyagi bail
shrikant tyagi bail

भाजपा के नेता गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद न्यायलय से श्रीकांत त्यागी को बेल मिली है। बताया जा रहा है कि उच्च न्यायलय से बेल मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है।आपको बता दें कि नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी 9 अगस्त से ही जेल में बंद है।

नोएडा में महिला से बत्तमीज़ी करने का यह केस 5 अगस्त का है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद इस वीडियो की काफी चर्चा हुई थी। श्रीकांत त्यागी पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई थी। हालांकि पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।