बिहार : लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव सम्राट चौधरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष..

97

बिहार में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश पत्र भी जारी किया है. इसमें लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

प्रदेश के कई नेताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी

दरअसल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के कई नेताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. संजय मयूख ने सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी संघर्षशील नेता हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here