Bihar Assembly Elections 2020: RJD नेता तेजस्वी यादव की आज 12 जगहों पर होगी जनसभा

475

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को 10.05 बजे चेनारी विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान आलमपुर, 10.40 बजे चैनपुर विधानसभा क्षेत्र, 11.15 बजे भभुआ विधानसभा क्षेत्र के स्टेडियम मैदान रामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 11.50 बजे मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगजीवन स्टेडियम मोहनिया, 12.25 बजे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विछिया महाविद्यालय दुर्गावती, 01 बजे राजपुर विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान धनसोई, 1.35 बजे बक्सर विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान दलसागर, 2.10 बजे डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान अरियांव, 2.45 बजे ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान ब्रह्मपुर, 3.20 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान करनामेपुर, 3.55 बजे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के वलिराम भगत प्लस टू मा.हाईस्कूल मैदान कोईलवर एवं 4.25 बजे संदेश विधानसभा क्षेत्र के सुहासद सहदेव हाईस्कूल खेल मैदान संदेश में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।