9 अप्रैल को होगी आईपीएल 2021 की शुरुआत – BCCI ने किया एलान, मुंबई इंडियंस और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला

195
TATA will be new title sponsor
TATA will be new title sponsor

भारतीय क्रिेकट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने आइपीएल 2021 की तारीखों का एलान कर दिया है। आइपीएल के 14 वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी जबकि इसका समापन यानी फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। आइपीएल का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आइपीएल गवर्निंग काउंसिल की रविवार को हुई बैठक में इस सीजन की तारीखों का एलान किया गया, साथ ही इस बार कुल छह वेन्यू पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है। 9 अप्रैल को चेन्नई में जो मुकाबला खेला जाएगा वो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा।

आइपीएल के 14वें सीजन के सारे प्लेऑफ मुकाबले व फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार लीग स्टेज में सभी टीमें चार वेन्यू पर अपने-अपने मैच खेलेंगे और 56 लीग मैचों में चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच आयोजित किए जाएंगे जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा। यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि, सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें छह वेन्यू में से चार पर अपने लीग मैच खेलेगी।

इस सीजन में 11 दिन ऐसा होगा जिस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। जिस दिन दो मुकाबले होंगे उस दिन दोपहर का मैच 3:30 PM पर शुरू होगा जबकि रात का मैच 7:30 PM पर शुरु होगा। पिछले साल कोविड-19 की वजह से यूएई में इसका आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार बीसीसीआइ को पूरा विश्वास है कि, इस सीजन का आयोजन सफलता पूर्वक अपनी धरती पर ही किया जाएगा। शुरुआत में सारे मुकाबले क्लोज डोर के पीछे ही खेले जाएंगे जबकि बाद में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।

आइपीएल-2021 का पूरा कार्यक्रम तारीख, समय, स्थान, मुकाबला

9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

25 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

29 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, दिल्ली, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एक मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

दो मई, दोपहर 3:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

दो मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

तीन मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

चार मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

पांच मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

छह मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स

सात मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

आठ मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

आठ मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

नौ मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

नौ मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

10 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

11 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

12 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

13 मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

13 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

14 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

16 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

16 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

19 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

20 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

21 मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

22 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

25 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, क्वालीफायर एक

26 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, एलीमिनेटर

28 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, क्वालीफायर दो

30 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, फाइनल