बांग्लादेश: फेरी में आग लगने से 32 लोगो की मौत हो गयी और 100 से ज़्यादा लोग झुलस गए

250
Bangladesh ferry fire
Bangladesh ferry fire

बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। फेरी में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फेरी में करीब 1000 लोग सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई।

इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।