भाजपा खुशाल और किसान बेहाल जैसे कई नारे लगते हुए सड़को पे उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता. तो पुलिस ने बरसाई लाठियां

307

सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों ने वाराणसी में जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने ताबड़तोड़ बल प्रयोग कर 60 से 70 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की।

सरकार की नीतियों से खफा सपा के लोहिया वाहिनी, युवजनसभा, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। डीएम से मिलने जा रहे कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेजा। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। डीएम से मिलकर अपनी बात कहने जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शर्मनाक है। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।