माली: संयुक्त राष्ट्र मिशन के जवानों पर हुआ घातक हमला, गोलीबारी में 20 जवान घायल

602

मध्य माली स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन पर हुए हमले में 20 शांति रक्षक घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता व माली में महासचिव के विशेष प्रतिनिधि महामत सालेह अन्नादीफ ने बुधवार को बताया कि डोएंटजा के करीब केरेना स्थित संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी अड्डे पर बुधवार सुबह तड़के हमला हुआ।

हमलावरों की गोलीबारी में 20 जवान घायल हुए। अन्नादीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद कायरतापूर्ण हरकत करार दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन अलकायदा से जुड़ा एक कट्टरवादी संगठन लगातार संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों को निशाना बनाता रहा है।