जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

230
PM shocked by the attack on Shinzo Abe

जापान से आज सुबह चौकाने वाली खबर सामने आई। जापान के पूर्व पीएम शिंजो अबे को बीच सड़क गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया उनकी हालत बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कहा – “मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”